Maharajganj

High speed :अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, दो की मौत छह घायल

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली बुजुर्ग जंगल में शुक्रवार की आधी रात को एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।इस दौरान पिकअप सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद मौके पर पिकअप सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराई जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले से कुछ मजदूर एक पिकअप में सवार होकर सिद्धार्थनगर जिले में आम तोड़ने जा रहे थे। अभी पिकअप सवार मजदूर आधी रात को महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली बुजुर्ग जंगल में पहुंचे थे इसी बीच पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई।इस हादसे में पिकअप सवार दो मजदूर रियासत अंसारी पुत्र राजमुहम्मद (48) वर्ष निवासी बरियारपुर टोला रामनगर वार्ड नंबर सात थाना बरियारपुर व पीयूष यादव पुत्र बिरजू यादव (20) निवासी माधोपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया की मौत हो गई। वहीं पिकअप सवार छह अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के शिकार मजदूर देवरिया और रामकोला के बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने कहा कि घायल मजदूरों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। उनके परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है जबकि मृत दो मजदूरों का शव कब्जे में लेकर आगे की कारवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज